Search

दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन मामला : युवती का आज कोर्ट में बयान होगा दर्ज, जांच शुरू

Ranchi: राजधानी रांची के लालपुर थाना में एक युवती ने दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है. इस मामले में पीड़िता का आज कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा. उसके बाद शाम को पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जाएगा. युवती के द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच लालपुर थाने की पुलिस ने शुरू कर दी है.
 
युवती ने सैलून संचालक सोहेब मलिक और सोहेल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर में बताई है कि डंगरा टोली स्थित एक सैलून में जॉब करने के लिए ऑफर किया गया. जॉब करने के दौरान उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बनाने लगा. 

बताया जाता है कि पीड़िता ओडिशा में एक सैलून में मैनेजर का काम करती थी. उसे अधिक पैसा देने की लालच में रांची बुलाया गया और ब्यूटीशियन के पद पर ज्वाइन कराया गया. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि जनवरी माह में फ्लैट में बंद कर जबरन दुष्कर्म किया गया.

इस मामले को लेकर लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि महिला का एक लाख 64 हजार रुपया सैलून संचालक के यहां बाकी है. पीड़िता ने जो एफआईआर दर्ज कराई है. उस पर पुलिस जांच शुरू कर दी है. पीड़िता का आज कोर्ट में बयान दर्ज होगा. उसके बाद पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जाएगा. वहीं सैलून संचालक से पूछताछ की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही