Search

 
 
 

पूर्णिया: नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म

 
Purnia: नशीला पदार्थ खिलाकर एक नाबालिग लड़की के साथ कई माह तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इसका आरोप दो सगे भाइयों पर लगा है. दोनों सरकारी नौकरी करते हैं. नाबालिग लड़की उनके घर नौकरानी का काम करती थी. आरोपी भाइयों की पहचान अनिल पासवान और अजीत पासवान के रूप में की गई है. बड़ा भाई पूर्णिया में रेलवे कर्मचारी है और छोटा पूर्णिया में ही सरकारी स्कूल में शिक्षक है. पीड़िता की मां के बयान पर नगर थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों आरोपी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं पीड़िता का जीएमसीएच पूर्णिया में इलाज कराया जा रहा है. जब उसने अपनी मां को इसकी जानकारी दी तब वह अपनी बेटी को लेकर टाउन थाने पर पहुंची. पीड़िता ने बताया कि उनलोगों ने उसे जबरदस्ती कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म करते रहे. पीड़िता उनके घर में खाना बनाने का काम करती थी. नगर थानाध्यक्ष ललिता कुमारी ने कहा कि पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. लड़की को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं.

बड़ा भाई रेलवे कर्मचारी है व छोटा भाई सरकारी स्कूल में शिक्षक

थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की एक साल से अधिक समय से आरोपियों के घर में काम कर रही थी. दर्ज शिकायत के अनुसार, दोनों भाइयों ने नाबालिग के साथ बार बार दुष्कर्म किया. बताया कि बड़ा भाई रेलवे कर्मचारी है जबकि छोटा भाई सरकारी स्कूल में शिक्षक है. रेलवे कर्मचारी की पत्नी एक शिक्षिका है और जब वह स्कूल में थी तब नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया जाता था. कहा कि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. जल्द ही दोनों पकड़े लिया जाएंगे.
इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-congress-nyay-yatra-from-october-23-eye-on-delhi-assembly-elections/">राहुल

गांधी की कांग्रेस न्याय यात्रा 23 अक्टूबर से, दिल्ली विधानसभा चुनाव पर नजर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही