Search

 
 
 

गुमला में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, सहेली के भाई पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

 
Gumla: जिला के डुमरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता के द्वारा दिए गए डुमरी थाना में दिए आवेदन के आधार पर पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटना के संबंध में परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री 13 फरवरी को अपनी सहेली मुनि कुमारी के साथ महुआडंड मेला देखने गई थी. जब शाम को वह घर नहीं लौटी, तो परिवार ने चिंता जताई. 14 फरवरी को राजेंद्र और उनकी पत्नी ने महुआडंड जाकर अपनी बेटी को खोजने का प्रयास किया. वहां उन्हें अपनी बेटी और उसकी सहेली की बहन मिली, जिसने बताया कि रात होने के कारण वे वहीं रुक गए थे. घर लौटने के बाद पीड़िता काफी डरी हुई थी और किसी से बात नहीं कर रही थी. 16 फरवरी को उसने अपनी मां को बताया कि मुनि कुमारी के घर में सोने के दौरान, उसकी सहेली का भाई रात में उसके बिस्तर में आ गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया. इसे भी पढ़ें -पश्चिम">https://lagatar.in/bjps-protest-in-kolkata-on-west-bengal-cms-mrityukmbh-statement-akhilesh-comes-in-support-of-mamata/">पश्चिम

बंगाल की सीएम के मृत्युकुंभ वाले बयान पर भाजपा का कोलकाता में प्रदर्शन, अखिलेश आये ममता के समर्थन में

पीड़िता ने बताया कि इच्छा के विरुद्ध आरोपी ने किया दुष्कर्म

पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया, तो उसके मुंह को दबा दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई. आरोपी ने कहा कि यदि उसने किसी को बताया तो उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी अनुज कुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/13-trains-running-from-bihar-canceled-routes-of-many-trains-changed/">बिहार

से चलने वाली 13 ट्रेनें कैंसिल, कई ट्रेनों के रूट बदले
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही