Search

बोकारो में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पड़ोसी छात्र पर आरोप

Bokaro: बीएस सीटी थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है. इसका आरोप 9वीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र पर लगा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी छात्र को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में सिटी थाना पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही है.

चॉकलेट के बहाने बुलाया

मिली जानकारी के अनुसार बीएस सिटी की रहनेवाली बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान पास के रहने वाले नौवीं के छात्र ने चॉकलेट देने के बहाने से उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बच्ची घायल अवस्था में जब अपने घर पहुंची तो उसकी मां ने उससे पूछताछ की. तब उन्हें सारी बात समझ में आयी.

घटना की जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुई तो उन्होंने आरोपी छात्र को पकड़कर सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर सिटी थाने में मामला दर्ज कराने पहुंच चुकी है. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है. साथ ही मामले की छानबीन भी की जा रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//