Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेरिका के लुइविले में ताबड़तोड़ फायरिंग, पांच की मौत, 8 घायल, शूटर भी ढेर

Washington : अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. खबर आ रही है कि केंटुकी राज्य के लुइविले शहर में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है. ओल्ड नेशनल बैंक में अंधाधुंध गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक अधिकारी सहित आठ लोग घायल हो गये. घायलों को यूनिवर्सिटी ऑफ लुइविले अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरी तरफ पुलिस ने हमलावर को ढेर कर दिया है. हमलावर की पहचान 25 वर्षीय कॉनर स्टर्जन के रूप में हुई है. (पढ़ें, हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-youth-not-interested-in-taking-vaccine-only-14-took-precaution-dose/">हजारीबाग

: वैक्सीन लेने में युवाओं की दिलचस्पी नहीं, महज 14 % ने ही लिया प्रिकॉशन डोज)

मानसिक रूप से बीमार चल रहा था हमलावर

पुलिस के मुताबिक, हमलावर कॉनर स्टर्जन बैंक का कर्मी था. बीते कुछ समय से वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था. अंधाधुंध फायरिंग करने से पहले उसने अपने एक दोस्त को मैसेज भी किया था. घटना के बाद केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशेर ने ट्वीट कर कहा कि मैं खुद घटनास्थल पर जा रहा हूं. यह वक्त लोगों की सलामती के लिए दुआ करने का है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

टेनेसी के एक स्कूल में गोलीबारी से 3 बच्चे समेत 7 की हुई थी मौत

अमेरिका के टेनेसी राज्य के नैशविले के एक क्रिश्चियन स्कूल में भी 28 मार्च को गोलीबारी हुई थी. इस घटना में 3 बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गयी है. गोलीबारी की घटना में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए थे. पुलिस के अनुसार, एक 28 वर्षीय युवती ने स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. युवती साइड के दरवाजे में स्कूल की बिल्डिंग में घुसी थी. फिर घटना को अंजाम देने के बाद वह स्कूल की दूसरी मंजिल में चली गयी थी. जहां पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हुई. जहां पुलिस ने हमलावर को मार गिराया था. इसे भी पढ़ें : गांवों">https://lagatar.in/jharkhands-development-impossible-without-enriching-villages-rajagopal/">गांवों

को समृद्ध किए बिना झारखंड का विकास असंभव : राजगोपाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही