Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण,एक्टिव मामलों की संख्या 141 हुई

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu) : पलामू में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है.  गुरुवार को  जिले भर में 60 नए  मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना एक्टिव केस की संख्या 141 हो गयी है. गुरुवार को मोदीनगर शहर में  26, पाटन में 10, विश्रामपुर में दो, मनातू में तीन, चैनपुर में 11, लेस्लीगंज में एक, सदर में सात शामिल हैं. संक्रमितों को उपचार के लिए मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर के अलावा प्रखंडों में स्थित कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है. नए मामलों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गयी है. नए संक्रमितों की पहचान से पलामू के लोग भी चिंतित हैं. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-84-found-corona-positive-632-in-home-isolation/">कोडरमा

में 84 कोरोना पॉजिटिव मिले, होम आइसोलेशन में 632

चलाया जा रहा है मास्क चेकिंग अभियान

कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बीच जिला सतर्क है. पुलिस विभाग जगह-जगह मास्क जांच अभियान चला रहा है. अस्पतालों में इलाज कराने के लिए पहुंच रहे मरीजों की पहले स्क्रीनिंग की जा रही है. संदेह होने तक तत्काल कोरोना की जांच हो रही है. बावजूद कोरोना संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ने लगा है. पलामू के सिविल सर्जन डा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए तमाम लोगों को सावधानी बरतनी होगी. इसलिए सभी लोग नियमित मास्क लगाएं और अनिवार्य से टीकाकरण करवाएं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही