Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में दुर्लभ ट्यूमर को ओपेन हर्ट सर्जरी कर निकाला

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रिम्स में सोमवार को हृदय के दुर्लभ ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया. सीटीवीएस विभाग के डॉ राकेश के नेतृत्व में 40 साल के हमीद मियां के हृदय के बाएं भाग से ओपन हर्ट सर्जरी कर ट्यूमर को निकाला गया. ट्यूमर सौ ग्राम साइज और क्रिकेट बॉल के आकार का था. डॉ राकेश ने बताया कि करीब दस हजार हर्ट के मरीजों में किसी एक में इस तरीके की समस्या होती है, जिसे मिक्सोमा कहा जाता है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन नहीं होने पर ट्यूमर टूटने से आगे जान जाने का भी डर रहता है. ऑपरेशन में माईट्रल और ट्राईकस्पिड वाल्व को भी चेक कर उसे ठीक कर दिया गया है.

ऑपरेशन डॉ राकेश चौधरी के नेतृत्व में हुआ

डॉक्टर ने बताया कि मरीज सीने में दर्द के साथ रिम्स में भर्ती हुआ था. डॉक्टर ने बताया कि मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है. कुछ दिनों में मरीज को छुट्टी भी दे दी जायेगी. बता दें कि इससे पहले भी इसी सप्ताह दो ओपेन हार्ट सर्जरी किये जा चुके हैं. ऑपरेशन डॉ राकेश चौधरी के नेतृत्व में सीनियर रेजिडेंट डॉ संजय के सहयोग से किया गया. इनके अलावा डॉ नितेश, डॉ खुशबू, परर्फ्युज्नीस्ट अमित कुमार सिंह और ओटी असिस्टेंट राजेन्द्र, समीम व उपेन्द्र ने अहम भूमिका निभायी. इसे भी पढ़ें -  निजी">https://lagatar.in/scuffle-between-private-ambulance-drivers-illegally-put-ambulances-in-rims/">निजी

एंबुलेंस चालकों में हाथापाई, अवैध रूप से RIMS में लगाते हैं एंबुलेंस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही