Search

 
 
 

शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए रश्मिका -विजय देवरकोंडा, वीडियो वायरल

हाल ही में न्यूली वेड कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को उदयपुर एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया. दोनों बेहद सिंपल और एलिगेंट अंदाज़ में नजर आए.
 

Lagatar desk : हाल ही में न्यूली वेड कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को उदयपुर एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया. दोनों बेहद सिंपल और एलिगेंट अंदाज़ में नजर आए. बताया जा रहा है कि वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए हैदराबाद रवाना हुए.एयरपोर्ट पर दोनों की केमिस्ट्री साफ झलक रही थी. फैंस और मीडिया ने जैसे ही उन्हें साथ देखा, तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए.

 

 

विजय कैज़ुअल लुक में दिखे, जबकि रश्मिका ने भी सादगी भरा लेकिन स्टाइलिश आउटफिट चुना. दोनों ने मुस्कुराते हुए पैपराज़ी का अभिवादन किया.फैंस इस जोड़ी को लंबे समय से साथ देखना चाहते थे, और अब उनकी शादी की खबरों के बाद यह पहली पब्लिक अपीयरेंस मानी जा रही है.

 

एयरपोर्ट पर सादगी और प्यार

जैसे ही कपल एयरपोर्ट पहुंचे, वहां मौजूद पैपराजी और फैंस काफी उत्साहित थे. विजय और रश्मिका ने अपने पहले पब्लिक अपीयरेंस को सादगी और शालीनता के साथ रखा. दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामे पैपराजी का अभिवादन किया. इस दौरान रश्मिका ने फ्लाइंग किस दी और दोनों ने हाथ जोड़कर भी अभिवादन किया. उनके चेहरे पर शादी की खुशी और सुकून साफ़ झलक रहा था.

 

 

न्यूलीवेड लुक

रश्मिका मंदाना ने लाल पारंपरिक इंडियन सूट पहना, जिसमें वे बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल लग रही थीं. मांग में सिंदूर और चेहरे पर नई दुल्हन की चमक उनके लुक में चार चांद लगा रही थी. विजय देवरकोंडा स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में हैंडसम और क्लासी दिखाई दे रहे थे. दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें परफेक्ट कपल बता रहे हैं.

 

उदयपुर में शाही शादी 

विजय और रश्मिका की शादी उदयपुर के ITC ग्रैंड मेमेंटोस में बेहद निजी समारोह में संपन्न हुई, जिसमें केवल परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी दोस्त शामिल हुए. अब जब कपल वापस लौट आया है, तो फैंस उनकी शादी की अधिक ऑफिशियल तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही