Search

 
 
 

Rashmika- Vijay की शादी की चर्चा तेज,इनविटेशन कार्ड वायरल

साउथ इंडस्ट्री के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दोनों ने भले ही अपने रिश्ते को लेकर कभी आधिकारिक पुष्टि न की हो, लेकिन इस समय उनकी शादी की खबरें जोरों पर हैं.
 

Lagatar desk : साउथ इंडस्ट्री के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दोनों ने भले ही अपने रिश्ते को लेकर कभी आधिकारिक पुष्टि न की हो, लेकिन इस समय उनकी शादी की खबरें जोरों पर हैं.

 

दुल्हन की तरह सजा विजय का घर

 

हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित विजय देवरकोंडा का आलीशान घर इन दिनों रोशनी से जगमगा रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में घर को लाइटों से सजा हुआ देखा जा सकता है, जिससे शादी की अटकलों को और हवा मिल रही है.चर्चा है कि दोनों 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

 

 

उदयपुर में शादी की अटकलें

कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि यह  कपल उदयपुर के एक भव्य पैलेस में निजी समारोह आयोजित कर सकता है. हालांकि, इस बारे में विजय, रश्मिका या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

 

वायरल हुआ इनविटेशन कार्ड

सोशल मीडिया पर एक शादी का इनविटेशन कार्ड भी वायरल हो रहा है. इस लग्जरी इनविटेशन बॉक्स में गिफ्ट आइटम्स भी नजर आ रहे हैं. कार्ड में दावा किया गया है कि-शादी 26 फरवरी 2026 को एक निजी समारोह में होगी

 

4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा

कार्ड में विजय की ओर से लिखा गया संदेश भी वायरल हो रहा है, जिसमें परिवार के आशीर्वाद के साथ इस नए सफर की शुरुआत की बात कही गई है. हालांकि, अब तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह कार्ड असली है या फर्जी.साथ की फिल्में, साथ की चर्चाएं विजय और रश्मिका ने कई फिल्मों में साथ काम किया है

 

इन फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. पर्दे पर रोमांस के साथ-साथ पर्दे के पीछे भी उनके रिश्ते की चर्चाएं लगातार होती रही हैं. दोनों को कई बार साथ छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया है, हालांकि वे हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते रहे हैं.

 

रश्मिका की पहले हो चुकी है सगाई

रश्मिका मंदाना की पहले अभिनेता रक्षित शेट्टी से सगाई हो चुकी थी. दोनों की मुलाकात फिल्म किरिक पार्टी के दौरान हुई थी. 3 जुलाई 2017 को विराजपेट में दोनों ने सगाई की, लेकिन सितंबर 2018 में आपसी सहमति से यह रिश्ता खत्म हो गया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही