Search

 
 
 

रश्मिका की पोस्ट से मची हलचल,लिखा- अब हम 3 हो गए

पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक प्राइवेट और इंटिमेट सेरेमनी में शादी की.इस खास मौके पर केवल इंडस्ट्री के चुनिंदा लोग शामिल हुए थे. शादी के बाद कपल ने अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की.
 

Lagatar desk : पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक प्राइवेट और इंटिमेट सेरेमनी में शादी की.इस खास मौके पर केवल इंडस्ट्री के चुनिंदा लोग शामिल हुए थे. शादी के बाद कपल ने अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की.

 

अब शादी के करीब डेढ़ महीने बाद रश्मिका की एक नई पोस्ट ने उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों को हवा दे दी है. दरअसल, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रश्मिका और उनके पति विजय जैसे दिखने वाले एनिमेटेड ग्राफिक्स के साथ एक पीले रंग का फूल नजर आता है. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा -अब हम तीन हो गए और साथ में हार्ट इमोजी भी लगाई.

 

Rashmika Vijay baby

 


इस पोस्ट के बाद फैंस कयास लगाने लगे कि क्या रश्मिका प्रेग्नेंट हैं. कई यूजर्स ने कमेंट कर उनसे सीधे सवाल पूछे -क्या आप मां बनने वाली हैं वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि तीन का मतलब बच्चा है या सिर्फ फूल

 

हालांकि, रश्मिका ने अभी तक इन अटकलों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. पोस्ट में उन्होंने ‘टेरेबली टिनी पोस्ट’ और ‘रश्मिकारू’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को टैग किया है, जिससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी क्रिएटिव प्रोजेक्ट या बच्चों से जुड़ी नई पहल का हिस्सा हो सकता है.वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना जल्द ही रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल पार्क’, अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा 3’ समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही