Search

 
 
 

राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद ने 7 अगस्त को बुलाया भारत बंद

 
  • मणिपुर की घटना और समान नागरिक संहिता लाये जाने का विरोध
Ranchi : मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार और समान नागरिक संहिता लाये जाने के विरोध में  राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद ने 7 अगस्त को भारत बंद बुलाया है. यह जानकारी परिषद के अध्यक्ष भारती सिंह व रांची जिला अध्यक्ष राजेश टोप्पो ने दी. बताया कि इससे पहले 27 जुलाई को मोरहाबादी से राजभवन तक जुलूस निकाला जायेगा. वहां मणिपुर की घटना और यूसीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. कहा कि मणिपुर में आदिवासियों पर बड़े पैमाने पर अन्याय व अत्याचार किया जा रहा है. उनकी बस्तियों में आग लगाई जा रही है. जिसकी वजह से मणिपुर में बड़े पैमाने पर आदिवासी पलायन के लिए मजबूर हो गए हैं.

आदिवासियों की पहचान खत्म करने की साजिश

राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के अध्यक्ष भारती सिंह ने कहा कि विकास, पर्यावरण एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण के नाम पर आदिवासियों को जल जंगल और जमीन से विस्थापित कर एवं उनका रोजी- रोजगार छीनने का षड्यंत्र किया जा रहा है. समान नागरिक संहिता लागू कर आदिवासियों को मिली अलग पहचान को खत्म करने की साजिश रची जा रही है. इससे आदिवासियों का कस्टमरी लॉ, संविधानिक पहचान व अधिकार खत्म होने का खतरा पैदा हो जाएगा. मौके पर बासुदेव भगत, एतवा उरांव, रामकिशोर लकड़ा, प्रकाश उरांव शामिल थे. इसे भी पढ़ें – सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-sorens-instructions-prepare-action-plan-in-view-of-possible-drought/">सीएम

हेमंत सोरेन का निर्देशः संभावित सूखे को देखते हुए एक्शन प्लान तैयार करें
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही