Search

 
 
 

राष्ट्रीय गरीब सुरक्षा सेवा मंच ने गरीबों के बीच चूड़ा, तिलकुट, गरम कपड़े बांटे

 
Ranchi : राष्ट्रीय गरीब सुरक्षा सेवा मंच के संस्थापक अध्यक्ष जनसेवक राधे सिन्हा ने मकर सक्रांति के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच चूड़ा, तिलकुट, गुड़, दही, बांटे. बच्चों को मूड़ी, लड्डू दिये गये.

जरूरतमंद लोगों के लिए गरम कपड़े बांटे

इसके अलावा जरूरतमंद लोगों के लिए गरम कपड़े बांटे. मंच के संस्थापक राधे सिन्हा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्साह के साथ हमारी टीम के सहयोग से लोगों की सेवा करने का अवसर मिला. जरूरतमंद लोगों के बीच इस वर्ष भी राष्ट्रीय गरीब सुरक्षा सेवा मंच की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में भोजन के समान के साथ कुछ गरम कपड़ों भी बांटे गये. हर साल हमारी कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों के बीच कुछ न कुछ सामग्री दी जायेगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही