Search

 
 
 

राष्ट्रीय जनता दल ने विभिन्न प्रखंड में तिरंगा झंडे का किया वितरण

 
Garhwa : राजद जिला अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह के द्वारा गढ़वा जिला के मेराल, रंका सहित अन्य प्रखंडों में तिरंगा झंडा का वितरण किया गया. मौके पर तिरंगा झंडे के महत्व के बारे में लोगों को बताया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सूरज कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्र की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा है. इस तिरंगा की गरिमा को बचाए रखना हम सभी नागरिकों का नैतिक कर्तव्य है. इसकी शान में कोई कमी नहीं आए, इसलिए हर वर्ष हमलोग 26 जनवरी और 15 अगस्त को झंडोत्तोलन कर इसकी महिमा को और विस्तृत करते हैं. इस अवसर पर अकबर अंसारी नीतीश दुबे, नीतीश यादव, अभिषेक सिंह, कामाख्या सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/scene-of-devastation-in-himachal-seven-people-of-the-same-family-died-due-to-cloudburst-in-sola/">हिमाचल

में तबाही का मंजर, सोलन में बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, कई घर और गाड़ियां बही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही