Search

 
 
 

राष्ट्रीय जनता दल का 27वां स्थापना दिवस कल समेत गढ़वा की दो खबरें पढ़ें एक साथ

 
Garhwa : 5 जुलाई बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल का 27वां स्थापना दिवस गढ़वा के जिला कार्यालय अशोक विहार में दिन के 11 बजे से धूमधाम से मनाया जायेगा. जिसमें गढ़वा जिला के सभी प्रखंड के अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, जिला कार्य समिति के सभी सदस्य एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की गई है. इसको लेकर मंगलवार को राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता की गई. जिसमें पलामू संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव कामेश्वर बैठा, राज्य संसदीय बोर्ड के सदस्य जमीरुदीन अंसारी, प्रदेश सचिव डॉ. मकबूल, प्रखंड अध्यक्ष गढ़वा नौशाद अली अंसारी, जिला सचिव शंभू शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे. पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का गठन संविधान बचाने व सामाजिक न्याय को बरकरार रखने के लिए हुआ है. जिसमें सभी वर्ग ओबीसी, अल्पसंख्याक, एससी-एसटी एवं महिलाओं के सम्मान की रक्षा की जाती है.

रंका के भंवरी में हाथी के विचरण से लोगों में दहशत

[caption id="attachment_688717" align="alignleft" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/27-1-300x200.jpg"

alt="रंका के भंवरी में हाथी के विचरण से लोगों में दहशत" width="300" height="200" /> रंका के भंवरी में हाथी के विचरण से लोगों में दहशत[/caption] गढ़वा जिला के रंका वन प्रमंडल क्षेत्र के भंवरी ग्राम के जंगलों में हाथी के विचरण करने से लोगों में दहशत व्याप्त है. हाथी के विचरण क्षेत्र होने के कारण आए दिन यहां पर घटनाएं होते रहती है. हाथियों ने अबतक तीन लोगों की जान ले ली है. बावजूद वन विभाग के द्वारा हाथियों को इस क्षेत्र से उनके निश्चित स्थान पर भेजा नहीं जा रहा है. वन विभाग के द्वारा पिछले वर्ष हाथियों से बचाव के लिए कोलकाता से हाथी भगाओ दल की सेवाएं ली जा चुकी है. कोलकाता की टीम भी हाथी को भगा पाने में असफल रही है. गांव के लोग हाथियों के भय से लुकवारी जलाकर रात्रि में सोने को विवश हैं. वन विभाग की तरफ से हाथियों से बचाव के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है. हाथियों से बचाव के लिए वन विभाग के द्वारा कोई जागरुकता अभियान भी नहीं चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-tata-sumo-fell-into-a-well-in-padma-hazaribagh-6-dead-3-serious/">बड़ी

खबरः हजारीबाग के पदमा में कुएं में गिरी टाटा सूमो, 6 की मौत, 3 गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही