Search

 
 
 

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ मैट्रिक-इंटर में उत्तीर्ण हुए छात्रों को करेगा सम्मानित

 
Ranchi: राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ, रांची महानगर की बैठक रविवार को कुम्हार टोली स्थित प्रजापति भवन में रवि प्रजापति की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रजापति एवं प्रदेश प्रवक्ता कौशल आंनद सहित महासंघ के कई पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में महानगर कमेटी का विस्तार किया गया. जिसमें राजेश प्रजापति को महानगर महामंत्री एवं सुनील प्रजापति को महानगर कार्यालय प्रभारी बनाया गया है. इसके साथ ही कमेटी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी. इसे पढ़ें-बीजेपी">https://lagatar.in/jharkhand-leaders-attended-bjps-national-working-committee-meeting/">बीजेपी

की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए झारखंड के नेता
बैठक में इसके अतिरिक्त कई निर्णय लिए गए जिसमें संगठन का युवा एवं महिला मोर्चा का गठन करने, इस वर्ष मैट्रिक और इंटर में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने, रांची में प्रजापति भवन (धर्मशाला) बनाने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही समाज का वैवाहिक परिचय सम्मेलन करने का भी निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें-सोमवार">https://lagatar.in/draupadi-murmu-will-come-to-ranchi-at-11-am-on-monday-will-hold-a-meeting-with-mps-mlas-at-hotel-bnr-chanakya/">सोमवार

सुबह 11 बजे रांची आयेंगी द्रौपदी मुर्मू, होटल बीएनआर चाणक्य में सांसदों-विधायकों के साथ करेंगी बैठक
बैठक में विजय प्रजापति, मनोज प्रजापति, विक्रम प्रजापति, रेखा देवी, कुलमनी देवी, शंकर प्रजापति, उमेश प्रजापति, संदीप कुमार सहित कई उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही