Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रास चुनाव: झामुमो का दबाव रंग लाया, सरफराज अहमद होंगे प्रत्याशी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : अंततः झारखंड मुक्ति मोर्चा का दबाव रंग लाया. आगामी 21 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की ओर से प्रत्याशी का नाम तय कर लिया गया है. जिसकी घोषणा आज देर शाम तक कभी भी हो सकती है. महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक सरफराज अहमद प्रत्याशी होंगे. यहां बता दें कि झारखंड में 2 राज्यसभा सीट के लिए 21 मार्च को चुनाव होने हैं. झारखंड में दो सीट कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू और भाजपा के समीर उरांव का टर्म पूरा होने के बाद खाली हो रहा है. जिसपर चुनाव होना है. कांग्रेस के धीरज साहू व भाजपा के समीर उरांव का टर्म खत्म होने के बाद 21 मार्च को चुनाव होना है. बताते चलें कि सरफराज अहमद ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद से इस्तीफा दिया था. इसके बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई थी कि सरफराज अहमद को पार्टी राज्यसभा भेजेगी. अब यह इनाम उन्हें मिल गया. सरफराज अहमद की जीत में किसी तरह की कोई परेशानी महागठबंधन को नहीं होगी. अगर भाजपा ने भी एक प्रत्याशी दिया तो दोनों खेमे से एक-एक प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय है. अगर तीसरा कोई प्रत्याशी मैदान में आता है तो वोटिंग होगी. इसे भी पढ़ें -चेक">https://lagatar.in/check-bounce-case-actress-ameesha-patel-ready-to-pay-the-money-will-return-thers-2-crore-75-lakh/">चेक

बाउंस केस: अभिनेत्री अमीषा पटेल पैसे देने के लिए हुई तैयार, 2 करोड़ 75 लाख करेंगी वापस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही