Search

 
 
 

राष्ट्रीय युवा शक्ति ने पेड़ों पर पक्षियों के लिए लगाया पानी का प्याला

 
Ranchi : गर्मी से इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं. जानवर भूख प्यास से दम न तोड़ें, इसके लिए विशेष इंतजाम राष्ट्रीय युवा शक्ति ने किया है.रविवार को पहाड़ी मंदिर और मोरहाबादी मैदान के पेड़ों में मटकी का पॉट लगाया. इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष उतम यादव ने कहा कि पहाड़ी मंदिर में गिलहरी, पंछियों का बसेरा है. आज हमारे प्रयास से बेजुबानों की प्यास मिट जाती है. इससे बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती है. रांची के सैकड़ों जगहों पर पशु पक्षियों के लिए पीने की व्यवस्था की गई. उसके लिए खाने का दाना का व्यवस्था भी की गई. इसे भी पढ़ें -चतरा">https://lagatar.in/fate-22-candidates-chatra-will-be-decided-tomorrow-candidates-put-emphasis-on/">चतरा

के 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल, प्रत्याशियों ने लगाया जोर

राष्ट्रीय युवा शक्ति ने लोगों से की अपील

अपने घर की छत पर और वैसे स्थान जहां पशुओं व पक्षियों का आवागमन होता है. वैसे स्थानों पर पशु-पक्षियों के लिए मिट्टी के पॉट की व्यवस्था करें. जिससे गर्मी में पशु पक्षियों को दाना पानी मिल सके. ताकि उसकी जान बच सके. मौके पर उपाध्यक्ष रितेश वर्मा, सावन लिंडा, अनुराग तिर्की, वीरेंद्र गोप, संजय तिवारी, विक्की कच्छप, रवि शर्मा, राहुल तिर्की, गुड्डू तिर्की, मंटू गुप्ता, शौर्थ श्रेष्ठ, रॉकी भाई, उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-angry-polling-personnel-blocked-the-road-in-dumri-due-to-not-getting-vehicle/">गिरिडीह

: वाहन नहीं मिलने से नाराज मतदान कर्मियों ने डुमरी में जाम कर दी सड़क
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही