Search

 
 
 

रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ ने किया विरोध प्रदर्शन, जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

सेवा में कार्यरत रसोइया को उसी विद्यालय में कार्य पर रखने का आदेश जारी हो ताकि वे अपनी आजीविका बिना व्यवधान के चला सकें.
 

  Ranchi :  झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की रांची इकाई ने आज जिले भर की रसोइयाओं की विभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा.

 

 ज्ञापन संघ की जिला अध्यक्ष आशा देवी के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें बताया गया कि रसोइयों को मानदेय, स्थायीत्व, उम्र सीमा, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था, और नीति कंपनी के साथ किये जा रहे समझौतों से संबंधित कई मुद्दों को लेकर लंबे समय से अनदेखी की जा रही है.

 

  रसोइया संघ की प्रमुख मांगे  

 

सेवा में कार्यरत रसोइया को उसी विद्यालय में कार्य पर रखने का आदेश जारी हो ताकि वे अपनी आजीविका बिना व्यवधान के चला सकें.  60 वर्ष की सेवा आयु पूरी करने वाले रसोइया को सेवानिवृत्त माना जाए और उन्हें पेंशन या किसी योजना से जोड़ा जाए. सभी रसोइयों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और उन्हें न्यूनतम वेतनमान के अनुरूप वेतन भुगतान किया जाए.

 

 जिस विद्यालय में एक रसोइया कार्य कर रही हो वहां एक और सहायक रसोइया बहाल की जाए ताकि काम का भार साझा हो और मध्यान्ह भोजन योजना ठीक से चले. जहां छात्र संख्या 100 से अधिक है वहां 4 रसोइया और 2 सहायिका की नियुक्ति की जाए.. उत्तरवर्ती योजनाओं से हटाकर सभी रसोइयों को शिक्षा विभाग के अंतर्गत मानदेय प्राप्त करने की व्यवस्था लागू हो.  

 

निजी कंपनियों के साथ मध्यान्ह भोजन योजना को न जोड़ा जाए, बल्कि वर्तमान रसोइया बहनों को ही यह कार्य सौंपा जाए. जिला समिति ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गयी, तो राज्यभर मेंआंदोलन तेज किया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही