Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रतन हाईट्स विवाद : HC ने DC से मांगी जानकारी, VKS के निर्माण कार्य पर रोक जारी

Ranchi :रतन हाईट्स बिल्डिंग सोसाइटी द्वारा झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर मंगलवार को जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय के कोर्ट में सुनवाई हुई. अदालत ने नगर निगम और रांची डीसी से प्रोटेक्शन वॉल बनाये जाने के मामले में जानकारी मांगी है. अब मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी. वहीं कोर्ट ने वीकेएस द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य पर लगी रोक को फिलहाल बरकरार रखा है. प्रार्थियों की ओर से झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने पक्ष रखा.

35 फीट का गड्ढा खोद दिया था

बता दें कि वीकेएस रियल स्टेट द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य से सैकड़ों लोगों की जिंदगी खतरे में आ गई थी. मोरहाबादी- बोड़ेया रोड के रतन हाईट्स अपार्टमेंट की जमीन से सटा कर बिल्डर वीकेएस रियलिटी ने 35 फीट का गड्ढा खोद दिया था. जिस वजह से रतन हाईट्स के एंट्रेंस की दीवार अचानक ढह गई और वहां खड़ी एक कार 35 फीट गड्ढे में जा गिरी थी.
से भी पढ़ें – अमित">https://lagatar.in/comment-case-on-amit-shah-in-chaibasa-rahul-gandhi-gets-relief-from-high-court/">अमित

शाह पर चाईबासा में टिप्पणी मामलाः राहुल गांधी को हाईकोर्ट से राहत बरकरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही