झारखंड सरकार ने भी एक दिन का राजकीय शोक का किया ऐलान
वहीं झारखंड सरकार ने भी आज गुरुवार को एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है. इस दौरान सभी सरकारी इमारतों पर लगे राष्ट्रध्वज आधे झुके रहेंगे. आज होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रतन टाटा के निधन पर शोक भी जताया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर दो पोस्ट शेयर किया है. पहले पोस्ट में हेमंत सोरेन ने लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा. मरांग बुरु रतन टाटा जी की आत्मा को शांति प्रदान करें. वहीं दूसरे पोस्ट में लिखा कि झारखंड जैसे देश के पिछड़े राज्य को विश्व में पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण रतन टाटा जी के देहावसान पर एकदिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की जाती है. https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1844092651471254009https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1844096113982541944
Leave a Comment