Search

 
 
 

Rath Yatra Utsav: भगवान जगन्नाथ की पहली बार तीन दिवसीय ‘रथयात्रा उत्सव’ 19 जुलाई से

कांके रोड स्थित इस्कॉन संस्था ने भगवान जगन्नाथ की भव्यता को लेकर पहली बार तीन दिवसीय रथयात्रा उत्सव मनाने की घोषणा की है. शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन कर इस्कॉन के जेनरल मैनेजर मधुसुदन मुकुंद दास ने कहा 19 जुलाई को पहली बार इस्कॉन रथयात्रा उत्सव निकाली जाएगी.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: कांके रोड स्थित इस्कॉन संस्था ने भगवान जगन्नाथ की भव्यता को लेकर पहली बार तीन दिवसीय रथयात्रा उत्सव मनाने की घोषणा की है. शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन कर इस्कॉन के जेनरल मैनेजर मधुसुदन मुकुंद दास ने कहा 19 जुलाई को पहली बार इस्कॉन रथयात्रा उत्सव निकाली जाएगी. 

Uploaded Image
19 जुलाई को मुख्य मंदिर पर सुबह मंगल आरती होगी. भगवान 10 बजे रथ पर विराजमान किए जायेंगे. 56 भोग अर्पित की जाएगी. रथ पर भव्य आरती होगी. पवित्र जल एवं सुगंधित जल से छिड़काव किए जायेंगे.

 

इसे भी पढ़ें:

 

रथ खींचने की परंपरा 10.30 से होगी शुरू

19 जुलाई को रथ को रस्सी से खिंचा जाएगा. जिसमें इस्कॉन से प्रारंभ होगी,जो लेक वेल्नु रोड,कांके रोड,बसंत बिहार तक जाएगी. इसके बाद गंतव्य स्थान पर पहुंचेगें.

 

उत्सव के मुख्य अतिथि होंगे संजय सेठ

रथयात्रा उत्सव में मुख्य अतिथि रक्षा राज्यामंत्री संजय सेठ, का़के विधायक सुरेश बैठा, उप महापौर निरज कुमार,टूंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो समेत जेनरल मैनेजर  मधुसुदन मुंकुंद दास समेत अन्य शामिल होंगे.

 

पुरी के तर्ज पर भक्तों द्वारा हरि संकीर्तन होगी

रथ यात्रा उत्सव के अवसर पर रथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा. साथ ही विशेष संस्कृति कार्यक्रम आयोजित की जाएगी. जिसमें  बच्चों द्वारा इस्कॉन युथ फोरम, गर्ल्स फोरम, प्रहलाद स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटकीय प्रस्तुति दिए जाएंगे. भक्तों के द्वारा हरिनाम संकीर्तन, प्रसाद वितरण किए जायेंगे. 20 को जीडी गोयनका स्कूल नामकोम में भी छात्रों के बीच रथयात्रा उत्सव मनाए जाएंगे. 23 को सेंट्रल यूनिवर्सिटी मनातु में रथयात्रा उत्सव मनाई जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही