Shubham Kishor Ranchi : सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड अनिवार्य दस्तावेजों में से एक है. झारखंड में सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं. जिसका लाभ लेने के लिए लाभुक नया राशन कार्ड बनवाने और राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम जुड़वाने के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं. जानकारी के अनुसार, राज्य के लगभग सभी जिलों में राशन कार्ड का कोटा भर चुका है. सभी जिलों में अलग-अलग कोटा दिए गए हैं, जिसके अनुसार कार्ड बनाए जा चुके हैं. कई लाभुकों का कहना है कि उन्होंने तीन साल पहले राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया था. लेकिन अब तक कार्ड नहीं बन सका है. रांची जिला आपूर्ति कार्यालय से पता चला कि रांची में राशन कार्ड धारकों की तय संख्या पूरी हो गई है. वहीं अभी हजारों कार्ड बनाने के आवेदन पेंडिंग हैं. जब किसी कार्ड को निरस्त किया जाता है, तब पहले किए गए आवेदन के आधार पर नए राशन कार्ड बनाए जाते हैं. वर्तमान में झारखंड में 2,64,14,061 एनएफएसए (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) सदस्य हैं. जिसमें 2,29,73,150 पीएचएच (प्राथमिकता वाले परिवार) कार्ड धारक सदस्य हैं. वहीं 34,40,911 एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) सदस्य हैं.
इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/how-did-congress-suddenly-remember-the-farmers-after-57-months-amar-bauri/">कांग्रेस
को 57 महीने बाद किसानों की याद अचानक कैसे आ गईः अमर बाउरी किन योजनाओं में जरूरी है राशन कार्ड
झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर झारखंड सरकार ने अबुआ स्वास्थ्य बीमा योजना और अबुआ आवास योजना मुख्य योजनाओं में से है, जिसका लाभ लेने के लिए लाभुक राशन कार्ड बनवाने के लिए डीएसओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं.
| जिला | पीएचएच | एएवाई | कुल एनएफएसए |
| बोकारो | 1261518 | 84019 | 1345537 |
| चतरा | 733439 | 155078 | 888517 |
| देवघर | 1126583 | 65373 | 1191956 |
| धनबाद | 1756231 | 114061 | 1870292 |
| दुमका | 939466 | 180028 | 1119494 |
| पूर्वी सिंहभूम | 1488076 | 173378 | 1661454 |
| गढ़वा | 1063639 | 122265 | 1185904 |
| गिरिडीह | 1780262 | 327776 | 2108038 |
| गोड्डा | 1007477 | 97991 | 1105468 |
| गुमला | 666190 | 157234 | 823424 |
| हजारीबाग | 1232642 | 225678 | 1458320 |
| जामताड़ा | 638183 | 74999 | 713182 |
| खूंटी | 341132 | 114706 | 455838 |
| कोडरमा | 464881 | 69375 | 534256 |
| लातेहार | 618764 | 63172 | 681936 |
| लोहरदगा | 377193 | 52209 | 429402 |
| पाकुड़ | 725500 | 53177 | 778677 |
| पलामू | 1658580 | 167596 | 1826176 |
| रामगढ़ | 515393 | 85801 | 601194 |
| रांची | 1611797 | 373632 | 1985429 |
| साहेबगंज | 796246 | 1543388 | 950634 |
| सरायकेला | 757009 | 125981 | 882990 |
| सिमडेगा | 486007 | 72932 | 558939 |
| पश्चिमी सिंहभूम | 926942 | 330062 | 1257004 |
| कुल | 22973150 | 3440911 | 26414061 |
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-complaint-in-cyber-police-station-regarding-illegal-withdrawal-of-rs-1-70-lakh-from-bank-account/">रांची
: बैंक खाता से 1.70 लाख की अवैध निकासी को लेकर साइबर थाना में शिकायत [wpse_comments_template]
Leave a Comment