Ranchi: जिला में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत राशन कार्ड का कोटा फुल हो चुका है. जानकारी के अनुसार रांची जिला के लिए कुल 19,85,938 कार्ड बनने थे. एनएफएसए में कोटा फुल होने के कारण वर्तमान में हरा राशन कार्ड बनाया जा रहा है. वहीं, जब एनएफएसए कार्ड के लिए नई रिक्ति आती है (कोई सरेंडर करता है या उसे किसी कारण रद्द किया जाता है). इस स्थिति में प्राथमिकता के आधार पर हरा राशन कार्ड को ऑटोमैटिक एनएफएसए कार्ड में ट्रांसफर कर दिया जाता है. बता दें एनएफएसए के तहत अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) और प्राथमिकता घरेलू (पीएचएच) राशन कार्ड जारी किया जाता है.
रांची जिले में राशन कार्ड का कोटा फुल
Last Updated: Mar 16, 2024 12:00 AM (IST)