Search

 
 
 

TMC नेता शाहजहां शेख से जुड़े कारोबारियों के आवास पर ईडी की दबिश, छह स्थानों पर तलाशी जारी

 
Kolkata :  धोखाधड़ी से जमीन हड़पने के मामले में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने आज शुक्रवार सुबह कोलकाता में करीब 6 स्थानों पर दबिश दी है. टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन हड़पने के एक पुराने मामले में ईडी यह कार्रवाई कर रही है. कोलकाता में एक पूर्व सरकारी कर्मचारी अरूप सोम के आवास की तलाशी ले रही है. इसके अलावा हावड़ा, विजयगढ़, बिराती समेत कुल छह स्थानों पर भी ईडी की छापेमारी चल रही है. सभी लोग शाहजहां के साथ मछली के कारोबार में शामिल थे. बता दें कि संदेशखालि में स्थानीय महिलाओं ने शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है.

TMC नेता के घर छापेमारी करने गयी ईडी की टीम पर भीड़ ने किया था हमला

बता दें कि ईडी ने पश्चिम बंगाल में हुए कथित राशन वितरण घोटाले मामले में 5 जनवरी को उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में  शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी करने गयी थी. जैसे ही ईडी की टीम वहां पहुंची, करीब 200 लोगों ने उन पर हमला कर दिया. इस हमले में तीन अधिकारी घायल हो गये थे. तभी से शाहजहां फरार हैं.  ईडी ने कार्रवाई करते हुए टीएमसी नेता एसके शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया था. जिला पुलिस और शेख के परिवार के सदस्यों ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करायी थी. पुलिस ने अब तक तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं और शाहजहां के एक करीबी सहयोगी सहित 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही