Search

 
 
 

राशन वितरण घोटाला : TMC नेता शाहजहां शेख के आवास पर फिर ईडी की दबिश, 24 गाड़ियों में CRPF के जवान भी मौजूद

 
Kolkata :  पश्चिम बंगाल में हुए कथित राशन वितरण घोटाले मामले में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने एक बार तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापा मारा है. इस बार ईडी के टीम CRPF की 24 गाड़ियों के साथ शाहजहां शेख के उत्तर 24 परगना के के संदेशखाली स्थित आवास पर दबिश दी है. इन गाड़ियों में सीआरपीएफ के 120 से अधिक जवान हैं. इसके अलावा स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं.  जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और गवाहों के रूप में दो स्थानीय लोगों की उपस्थिति में शेख के आवास के दरवाजे को तोड़कर घर में घुसे. इसके बाद अंदर से दरवाजा बंद कर तलाशी शुरू की.

5 जनवरी को भीड़ ने छापेमारी करने गयी ईडी की टीम पर किया था हमला

बता दें कि ईडी के अधिकारी 5 जनवरी को भी शाहजहां शेख के घर पर छापेमारी करने पहुंचे थे. जैसी ही ईडी की टीम वहां पहुंची थी, करीब 200 लोगों ने उन पर धावा बोल दिया था. भीड़ ने ईडी अधिकारियों व केंद्रीय बलों के जवानों को घेर लिया था और जमकर धरना प्रदर्शन किया था. इसके बाद उग्र भीड़ ने उन पर हमला बोल दिया था. भीड़ ने ईडी और केंद्रीय सुरक्षा बलों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की थी. इस हमले में तीन अधिकारी घायल हुए थे. हमले के बाद ईडी ने कार्रवाई करते हुए टीएमसी नेता एसके शाहजहां को गिरफ्तार किया था.

पीडीएस का 30 फीसदी राशन खुले बाजार में बेचा गया

राशन वितरण घोटाला मामले की जांच ई़डी कई महीनों से कर रही है. ईडी ने जांच में खुलासा किया था कि पश्चिम बंगाल में लाभार्थियों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का लगभग 30 प्रतिशत राशन खुले बाजार में बेच दिया गया. राशन की कथित चोरी के बाद मिले पैसे मिल मालिकों और पीडीएस वितरकों ने बांट ली. इतना ही नहीं चावल मिल मालिकों और अन्य लोगों ने मिलकर किसानों के फर्जी बैंक अकाउंट खोले. धान उत्पादकों को भुगतान की जाने वाली एमएसपी को अपनी जेब में डाल लिया. बता दें कि शाहजहां शेख को राज्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक का करीबी सहयोगी माना जाता है. ज्योतिप्रिय मल्लिक को करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही