Search

 
 
 

राशन वितरण घोटाला : TMC नेता के घर छापेमारी करने गयी ईडी की टीम पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ की

 
Kolkata :  पश्चिम बंगाल में हुए कथित राशन वितरण घोटाला मामले की जांच इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) कर रही है. इस मामले में ईडी ने आज शुक्रवार को कोलकाता व उससे सटे जिले उत्तर 24 परगना में कुल 15 जगहों पर छापेमारी की. इस क्रम में ईडी की टीम उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में तृणमूल नेता व ब्लाक अध्यक्ष शाहजहां शेख के घर पर छापेमारी करने पहुंची. जैसी ही ईडी की टीम वहां पहुंची, करीब 200 लोगों ने उन पर धावा बोल दिया. भीड़ ने ईडी अधिकारियों व केंद्रीय बलों के जवानों को घेर लिया और प्रदर्शन करने लगे. इसके बाद उन पर हमला कर दिया. भीड़ ने ईडी और केंद्रीय सुरक्षा बलों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की. गनीमत रही कि किसी भी अधिकारियों और सुरक्षाबलों को चोट नहीं लगी. इस मामले में बाद में ईडी ने कार्रवाई करते हुए टीएमसी नेता एसके शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया. 

रोहिंग्या घुसकर राज्य में कानून-व्यवस्था के साथ कर रहे खिलवाड़ - मजूमदार

इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि जिस तरीके से आज संदेशखाली में ईडी पर हमला हुआ, वो दिखाता है कि बंगाल में रोहिंग्या घुसकर राज्य में कानून-व्यवस्था के साथ क्या कर रहे हैं. ये सिर्फ ईडी के साथ नहीं बल्कि आने वाले समय में ऐसा बंगालियों के साथ भी होगा. ये सरकार रहेगी तो ऐसा होता रहेगा.

पीडीएस का 30 फीसदी राशन खुले बाजार में बेचा गया

राशन वितरण घोटाला मामले की जांच ई़डी कई महीनों से कर रही है. ईडी ने जांच में खुलासा किया था कि पश्चिम बंगाल में लाभार्थियों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का लगभग 30 प्रतिशत राशन खुले बाजार में बेच दिया गया. राशन की कथित चोरी के बाद मिले पैसे मिल मालिकों और पीडीएस वितरकों ने बांट ली. इतना ही नहीं चावल मिल मालिकों और अन्य लोगों ने मिलकर किसानों के फर्जी बैंक अकाउंट खोले. धान उत्पादकों को भुगतान की जाने वाली एमएसपी को अपनी जेब में डाल लिया. बता दें कि शाहजहां शेख को राज्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक का करीबी सहयोगी माना जाता है. ज्योतिप्रिय मल्लिक को करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही