Search

 
 
 

रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर 2024 के अंत तक बन कर तैयार हो जायेगा

 
 Bashant Munda  Ranchi : रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य 2024 के अंत तक पूरा कर लिया जायेगा. पिलरों का काम 90 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है. पिस्कामोड़ से लेकर रातू रोड तक 87 पिलर बनकर तैयार हो गये हैं.. 83 पिलरों में पीयर कैप लग चुकी है. 4 पिलरों में पीयर कैप लगाने की तैयारी शुरू हो गयी है. चार पिलरों में काम पूरा कर लिया जायेगा, तो रातू , पिस्कामोड़, पंडरा से आने वाले लोगों को जाम से राहत मिल जायेगी.

17 स्लैब पर चढ़ाये गये

291 करोड़ की लागत से बनने वाले 3.5 किमी लंबे कॉरिडोर का निर्माण कार्य 101 पिलरों से पूर्ण होना है. रातू रोड में लगे 87 पिलरो में पिस्कामोड से लेकर गैलेक्सी मॉल तक 17 स्लैब चढ़ाये जा चुके हैं. बाकि पिलरों में गडर चढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है. ईटकी रोड में 14 पिलर बनेंगे, जिसमें 10 पिलर खड़े किये जा चुके हैं.

ईटकी रोड,पंडरा रोड और जाकिर हुसैन पार्क रोड में रैम्प बनेंगे

101 पिलरों की सहायता से ईटकी रोड,पंडरा रोड औऱ जाकिर हुसैन पार्क रोड में रैम्प बनने हैं. जिससे रातू रोड से जाने वाले वाहनों का ईटकी औऱ पंडरा आना जाना हो सकता है.औऱ रवि स्टील औऱ पंडरा से आने वाले वाहन  कोरिडोर होते होते हुए जाकिर हुसैन पार्क से उतर सकते हैं.

कोरिडोर के ऊपर दिखेगी सोहराई पेंटिग्स

रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर देश के चुनिंदे कॉरिडोर में शामिल हो जायेगा. इस एलिवेटेड कॉरिडोर से गुजरने वालों को झारखंड में होने का एहसास दिलाया जायेगा. यात्रियों को झारखंड की कला संस्कृति देखने का अवसर मिलेगा. यहां के महापुरुषों की जीवन गाथा भी दिखेगी. कॉरिडोर के ऊपर की दीवारों पर सोहराय पेंटिंग, छऊ और पाइका की झलक देखने को मिलेगी. झारखंड के जंगल, झरने और वन्य जीवों को 3डी के माध्यम से दिखाया जायेगा. इसके अलावा कॉरिडोर के नीचे पर्याप्त मात्रा में लाइटिंग की जायेगी. इससे कॉरिडोर की खूबसूरती और बढ़ेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही