Search

 
 
 

रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर का उद्घाटन जल्द, ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

रांची में लगने वाले जाम से जल्द ही अब लोगों को निजात मिलने वाला है. क्योंकि रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर का उद्घाटन जल्द ही होने वाला है.इसके साथ ही रांची का ट्रैफिक सिस्टम भी थोड़ा स्मूथ होगा. जूम केशुरूआत में ही रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर की सौगात लोगों को मिलने वाला है
 

Ranchi : रांची में लगने वाले जाम से जल्द ही अब लोगों को निजात मिलने वाला है. क्योंकि रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर का उद्घाटन जल्द ही होने वाला है.इसके साथ ही रांची का ट्रैफिक सिस्टम भी थोड़ा स्मूथ होगा. जून के शुरूआत में ही रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर की सौगात लोगों को मिलने वाला है. इस फ्लाईओवर के बनने से शहर के ट्रैफिक सिस्टम में बड़ा बदलाव आएगा.

Uploaded Image

 

क्या है रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर की खासियत?

लंबाई और लागत: यह फ्लाईओवर 3.76 किलोमीटर लंबा है, इसमें फ्लाईओवर के नीचे वाला रोड 2.33 किलोमीटर लंबा है. इस प्रोजेक्ट पर कुल 550 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. फ्लाईओवर के दोनों ओर सुरक्षा बैरियर और बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

वर्तमान में फ्लाईओवर के दोनों रोड के बीच में बने डिवाइडर में साइन बोर्ड लगाने का काम चल रहा है.उद्घाटन की तारीख: खबरों के मुताबिक, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जून के शूरुआत में इस फ्लाईओवर का उद्घाटन कर सकते हैं.

 

कैसे बदलेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था :  ट्रैफिक जाम से राहत: इस फ्लाईओवर के चालू होने के बाद रातू रोड, इटकी रोड,पिस्कामोड़ और ओटीसी ग्राउंड क्षेत्र में जाम की समस्या में काफी कमी आएगी. इस कॉरिडोर से यात्रा में लगने वाला समय कम होगा और वाहन तेज गति से गुजर सकेंगे. जाम कम होने से पेट्रोल-डीजल की खपत भी कम होगी, जिससे लोगों की जेब पर बोझ कम पड़ेगा.

दुर्घटनाओं में कमी: बेहतर यातायात प्रबंधन और एलिवेटेड रोड से सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भी कमी आएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही