Search

 
 
 

डेमोटांड़ में दशमी को होगा रावण दहन, आतिशबाजी का भी मिलेगा आनंद

 
Hazaribag : प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सदर प्रखंड स्थित मोरांगी पंचायत के डेमोटांड गोसाई मैदान में विजयादशमी के मौके पर रावण दहन होगा. ये लगातार 25वां साल होगा जहां लंकेशपति को जलाया जायेगा. बुराई का प्रतीक लंकापति रावन का पुतला दहन आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें–टेलीफिल्म">https://lagatar.in/telefilm-khakha-and-dsouza-part-one-head-boss-release-viewers-will-be-able-to-watch-on-youtube/">टेलीफिल्म

खाखा एंड डिसूजा पार्ट वन हेड बॉस रिलीज, यूट्यूब पर देख पाएंगे दर्शक

ये रहेंगे मौजूद

इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि भाजपा नेता सह समाजसेवी प्रदीप प्रसाद, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, समाजसेवी सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अविनाश गोप, पूर्व मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि चौधरी प्रसाद साहू, मदर हेचरी के निदेशक सह समाजसेवी उमाकांत साहू (बहादुर) और हजारीबाग राइस मिल के निदेशक सह समाजसेवी विजय सिंह मौजूद रहेंगे. रावण दहन कार्यक्रम के बाद माता रानी का भव्य जागरण का भी कार्यक्रम आयोजित होगा. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग">https://lagatar.in/dandiya-night-in-hazaribagh-people-rocked/">हजारीबाग

में डांडिया नाइट, लोगों ने जमकर मचाया धमाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही