Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रवि शास्त्री ने किया खुलासा, आखिर क्यों धोनी ने अचानक किया था संन्यास का ऐलान

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk 15 अगस्त 2020 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए काफी दुख भरा था. क्यों कि उस दिन धोनी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था. धोनी ने 15 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम  पर पोस्ट किया. जिसमें लिखा था कि आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद. आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाये. जिस तरह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा, ठीक वैसे ही 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. मेलबर्न टेस्ट के आखिरी दिन धोनी ने टीम के डायरेक्टर रवि शास्त्री संन्यास को लेकर बात की. अब शास्त्री ने धोनी के संन्यास के बारे में खुलासा किया है. शास्त्री ने बताया कि आखिर धोनी ने  क्रिकेट को क्यों अलविदा कह दिया. इसे भी पढ़ें - RIMS">https://lagatar.in/clash-between-senior-and-junior-students-in-rims-hostel/">RIMS

हॉस्टल में सीनियर और जूनियर छात्रों में भिड़ंत, रैगिंग भी करवाया,छावनी में तब्दील हुआ परिसर

Stargazing: The players in my life बुक में किया खुलासा 

रवि शास्त्री ने अपनी किताब Stargazing: The players in my life में इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. किताब में लिखा गया है कि मेलबर्न में सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा था जो ड्रा हो चुका था. जिसके बाद धोनी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाना था, उसमें जाने से पहले उसने मुझसे कहा कि रवि भाई, जब मैं वापस लौटूंगा, तो मुझे साथी खिलाड़ियों से बात करनी है. तब मैंने उन्हें कहा था कि आप कप्तान हैं, बिल्कुल बात कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें -सुब्रमण्यम">https://lagatar.in/subramanian-swamys-concern-now-you-have-to-fight-taliban-pakistan-and-china-in-kashmir/">सुब्रमण्यम

स्वामी की चिंता, अब कश्मीर में तालिबान, पाकिस्तान और चीन से लड़ना होगा

धोनी ने अबतक 90 टेस्ट मैच खेला

Dhoni के संन्यास के बारे में बात करते हुए रवि शास्त्री ने लिखा है कि प्रेस कांफ्रेंस से आते ही धोनी ने सभी खिलाड़ियों से कहा कि यह उनका आखिरी टेस्ट मैच था. धोनी बहुत ही बेहतर और निडर इंसान है. संन्यास की घोषणा तक धोनी ने मात्र 90  टेस्ट मैच  ही खेला था. 100 मैच खेलने से सिर्फ 10 ही मैच दूर थे. फिर उन्होंने इसकी परवाह नहीं की और संन्यास ले लिया.धोनी इस तरह के इंसान नहीं है कि कुछ और रुक जाता हूं, फिर अलविदा कहूंगा. वो हमेशा से ही बेहतर खिलाड़ी और इंसान रहे हैं. इसे भी पढ़ें -चाईबासा-नोवामुंडी">https://lagatar.in/two-injured-in-collision-between-two-bikes-on-chaibasa-novamundi-main-road-woman-in-critical-condition/">चाईबासा-नोवामुंडी

मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में दो घायल, महिला की हालत गंभीर

2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा था अलविदा 

बता दें कि धोनी ने कुल 90 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसके बाद 2014 में उन्होने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उनके नाम 6 शतक और 33 अर्धशतक दर्ज हैं. धोनी ने अबतक के टेस्ट मैच में कुल 4876 रन बनाए थे. जिनमें उनका उच्चतम स्कोर 224 रन है कोच रवि शास्त्री ने कहा कि संन्यास की सूचना के बाद उन्होने धोनी को मनाने की कोशिश की थी कि वो अभी संन्यास ना लें. क्योंकि उस समय वो टीम के 3 सबसे फिट खिलाड़ियों में से थे. और टीम को उनकी जरुरत थी. इसे भी पढ़ें -तालिबान">https://lagatar.in/in-taliban-fight-to-form-government-haqqani-group-fired-mullah-abdul-ghani-baradar-injured/">तालिबान

में सरकार बनाने को लेकर सिर फुटव्वल, हक्कानी गुट ने चलायी गोली, मुल्ला अब्दुल गनी बरादर घायल! [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही