Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जावेद मियांदाद के बयान पर रविचंद्रन अश्विन का पलटवार, कहा- ऐसा संभव नहीं

Ravichandran Ashwin On miadad : एशिया कप को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में तनाव के बीच भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि इस साल के अंत में भारत में होने वाले 50 ओवर के आईसीसी विश्व का बहिष्कार करने की पाकिस्तान में हिम्मत नहीं है. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘एशिया कप पाकिस्तान में होना था, लेकिन बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने घोषणा की है कि अगर यह पाकिस्तान में होता है, तो भारतीय टीम इसमें हिस्सा नहीं लेगी. यदि आप चाहते हैं कि हम हिस्सा लें तो स्थान बदलें.’ इसे भी पढ़ें:भारत">https://lagatar.in/winning-in-india-is-bigger-than-winning-the-ashes-steve-smith/">भारत

में जीतना एशेज जीतने से बड़ी बात : स्टीव स्मिथ

श्रीलंका शिफ्ट किया जा सकता है एशिया कप- अश्विन

अश्विन ने कहा, ‘हमने ऐसा कई बार होते देखा होगा. जब हम कहते हैं कि हम उनके यहां नहीं जाएंगे तो वे कहेंगे कि वे भी हमारे यहां नहीं आएंगे. इसी तरह पाकिस्तान ने कहा है कि वह भी वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगा, लेकिन मुझे लगता है कि यह संभव नहीं है.’ अश्विन ने यह भी कहा कि एशिया कप का आयोजन स्थल श्रीलंका शिफ्ट किया जा सकता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/aaaa-2-5.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

जावेद मियांदाद ने की थी विवादित टिप्पणी

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की यह टिप्पणी जावेद मियांदाद के उस बयान के बाद आई है, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने कहा था कि अगर पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने नहीं आना है तो भारत भाड़ में जाए. भारतीय स्पिनर ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘एशिया कप को लेकर अंतिम फैसला श्रीलंका ले जाने पर हो सकता है. यह 50 ओवर के विश्व कप के लिए एक महत्वपूर्ण लीड-अप है. दुबई में कई टूर्नामेंट हो चुके हैं. अगर इसे श्रीलंका ले जाया जाता है तो मुझे भी खुशी होगी.’ इसे भी पढ़ें:चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-1200-laborers-earn-their-livelihood-from-sikni-coal-mine/">चंदवा

: सिकनी कोयला खदान से 1200 मजदूरों की चलती है रोजी रोटी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/bbb-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

बीसीसीआई पाकिस्तान जाने से कर चुका है मना

भारत के पाकिस्तान की यात्रा करने के इच्छुक नहीं होने की बात बहरीन में इस सप्ताह के शुरू में एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में दोहराई गई थी. बीसीसीआई की ओर से पाकिस्तान की यात्रा करने से इंकार करने के पीछे का कारण यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का कहना है कि उसे क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान जाने के लिए ‘भारत सरकार से मंजूरी’ नहीं मिलेगी. अगले महीने जब समिति फिर से बैठक करेगी तो एसीसी मेजबानों और स्थल पर चर्चा करेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही