Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सम्मानित किये गये लातेहार के रविकांत भगत

  • झारखंडी कलाकार साहित्यकार सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित 
Latehar :  लातेहार के रविकांत भगत को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए बोकारो के तुपकाडीह में आयोजित झारखंडी कलाकार साहित्यकार सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया. कुड़ूख गायक व निर्देशक रविकांत भगत को उनके कुड़ख गायकी और झारखंडी संस्कृति के लिए यह सम्मान मिला. खोरठा के साहित्यकार गिरधारी ने रविकांत को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ती पत्र भेंट कर सम्मानित किया. बता दें कि रविकांत भगत को इससे पहले भी उनके नागपुरी व कुड़ूख भाषा में गायकी और एलबम निर्देशन के लिए झारखंड रत्न समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.

कई कलाकार व साहित्यकारों को उत्कृष्ठ कार्य के लिए किया गया सम्मानित 

झारखंडी कलाकार साहित्यकार सम्मान समारोह में  झारखंड के कला-संस्कृति एवं साहित्य से जुड़े और सेवा दे रहे कलाकार व साहित्यकारों को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में नागपुरी फिल्मों के गीतकार विजय प्रभाकर, दिनेश देवा व राज मौर्या जैसे कई कलाकारों को भी सम्मानित हुए. यह सम्मान समारोह अंबेडकर क्लब, पैंथर क्लब और जय हिंद कला मंच ने संयुक्त रूप आयोजित की थी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही