Search

 
 
 

बेहतर अभिनय के लिए सम्मानित हुए लातेहार के रविकांत

 
Latehar: जिला के चंदवा प्रखंड के बनहरदी पंचायत के डडेगा ग्राम निवासी रविकांत भगत कोक कुड़ुख भाषा में गायकी और नागपुरी शॉर्ट फिल्मों में बेहतर अभिनय के लिए सम्मानित किया गया है. रांची में मेरी आवाज मेरी पहचान और फास्ट कलाकार के बैनर तले झॉलीवुड के कई कलाकारों को सम्मानित किया गया. इसमें रविकांत भगत का भी नाम शामिल है. बॉलीवुड एक्टर देवेश खान ने उन्हें अवॉर्ड देकर सम्मानित किया. बता दें कि इससे पहले भी चित्रपट झारखंड की ओर से नागपुरी शॉर्ट फिल्म ओझा में बेहतर निर्देशन के लिए उन्हें सम्मानित किया जा चुका है. भगत ने कहा कि झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. अगर सरकार संसाधन मुहैया कराये तो झारखंड में भी नागपुरी व अन्य स्थानीय भाषा में फिल्म बनायी जा सकती है. उन्होंने बताया कि वे अन्य प्रोजेक्टों में काम कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें -वारंट">https://lagatar.in/522-criminal-cases-pending-for-execution-due-to-non-receipt-of-warrant-and-fsl-report/">वारंट

और FSL रिपोर्ट नहीं मिलने से 522 अपराधिक मामले निष्पादन के लिए लंबित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही