Search

 
 
 

विधानसभा में स्वतंत्रता दिवस पर अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने तिरंगा फहराया

 
Ranchi: 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधानसभा परिसर में अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने तिरंगा फहराया. मौके पर विधायक, सभा सचिवालय के प्रभारी सचिव, सचिवालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे. मौके पर अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा, यह दिन हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन है. चारों ओर उत्सव का वातावरण है. यह गर्व की बात है कि देश में हर जगह बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं. उन्होंने अपने बचपन को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस की खुशी मेरे बचपन के दिनों को याद दिलाता है. कहा कि अपने गांव के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के दो-तीन दिनों के कार्यक्रम में भाग लेने में असीम खुशी मिलती थी. जब तिरंगा फहराया जाता था, तब हमे लगता था जैसे हमारे शरीर में बिजली दौड़ गई हो. देशभक्ति के गौरव से हृदय से हम सब तिरंगे को सलामी देते थे और राष्ट्रगान गाते थे. कई दिनों तक हमारे मन में यह उत्सव गूंजता रहता था. देश के लगभग 144 करोड़ लोग आज तिरंगे को नमन कर रहे हैं. आज जब हम आजादी का उत्सव मना रहे हैं, तब हमें मनन करना चाहिए कि इसे प्राप्त करने में हमें कितनी कुर्बानियां देनी पड़ी हैं. अलग-अलग रास्तों पर चलते हुए अपने दिल में संचित देश-प्रेम की भावना, त्याग और बलिदान से ओत-प्रोत होकर इन वीरों ने आजादी की लड़ाई में हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिये. इसे भी पढ़ें -कांटा">https://lagatar.in/complete-the-construction-of-kanta-toli-flyover-by-16th-september-sunil-kumar/">कांटा

टोली फ्लाईओर का निर्माण 16 सितंबर तक पूर्ण करें : सुनील कुमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही