Search

 
 
 

दो जुलाई तक धनबाद होकर चलेगी रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन

 
Dhanbad : गर्मी के दिनों में ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन की तिथियों में विस्तार किया है.  गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन रक्सौल से अब 2 जुलाई तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को और गाड़ी संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल हैदराबाद से 29 जून तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को चलेगी. यह ट्रेन धनबाद होकर चलेगी. ट्रेन में फर्स्ट एसी का एक, सेकेंड एसी के 2, थर्ड एसी के 6, स्लीपर के 10, जेनरल क्लास के 2 और एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 23 कोच होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही