Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए आरबीआई और पत्रकार कला मंच का नुक्कड़ नाटक

Ranchi: भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत आरबीआई और पत्रकार कला मंच के संयुक्त बैनर तले लोगों को जागरूक करने के लिए वेंडर मार्केट में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. बता दें कि 2016 से प्रत्येक वर्ष किसी विशेष विषय पर देश भर में वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया जाता है. इस वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह का थीम “सही वित्तीय बर्ताव, करे आपका बचाव’ है, जिसे 13 से 17 फरवरी के बीच मनाया जा रहा है. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-committee-burnt-effigy-of-administration-in-protest-against-police-lathi-charge-and-arrest/">धनबाद

: पुलिस लाठीचार्ज व गिरफ्तारी के विरोध में समिति ने फूंका प्रशासन का पुतला
नुक्कड़ नाटक में मंच के कलाकारों अमर, अथर्व, अभिषेक, शुभम, आर्तिक, उपेंद्र और उज्जवल ने सरल और मनोरंजक तरीके से बताया कि कैसे साइबर के ठग आपके खून पसीने की कमाई पर हाथ साफ करते हैं. साथ ही चिटफंड कंपनियां आपको लोन का लालच देकर फंसाती हैं. पिन, पासवर्ड , ओटीपी और सीवीवी किसी के साथ शेयर नहीं करने की अपील की गयी. इसे भी पढ़ें- खूंटीः">https://lagatar.in/minor-naxalite-surrendered-wanted-in-many-cases/">खूंटीः

नाबालिग नक्सली ने किया सरेंडर, कई मामलों में थी तलाश
इस मौके पर आरबीआई के क्षेत्रिय महाप्रबंधक संजीव सिन्हा समेत कई अधिकारी और पत्रकार कला मंच के निलय सिंह, अमित दास, संदीप नाग, संजय सिंह और सत्यप्रकाश पाठक मौजूद रहे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही