Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरबीआई ने क्रिप्टोकरेंसी की वित्तीय स्थिरता को लेकर जाहिर की चिंता, कहा, क्रिप्टो के पक्ष में नहीं है बैंक

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :   आरबीआई ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अपने सेंट्रल बोर्ड को राय दी है. रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई क्रिप्टोकरेंसी के पक्ष में नहीं है. यानी आरबीआई चाहती है कि भारत में क्रिप्टोकरेंसी पूरी तरह से बैन हो जाये. आरबीआई ने सेंट्रल बोर्ड की बैठक इस बात पर चर्चा की.

क्रिप्टो की वित्तीय स्थिरता को लेकर जाहिर की चिंता

बता दें कि आरबीआई ने सेंट्रल बोर्ड को क्रिप्टोकरेंसी पर प्रेजेंटेशन भी दिया. इसके माध्यम से आरबीआई ने वित्तीय स्थिरता, क्रिप्टो एक्सचेंज मैनेजमेंट और मैक्रो इकोनॉमिक से जुड़ी जुड़ी गंभीर चिंताओं को जाहिर किया . इसके अलावा डिजिटल करेंसी को रेगुलेट करने में होने वाली चुनौतियों के बारे में भी बताया गया. इसे भी पढ़े : भारी">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-heavy-fall-sensex-fell-1026-points-all-the-shares-were-on-the-red-mark/">भारी

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1026 अंक टूटा, सभी शेयर लाल निशान पर

 क्रिप्टो को वित्तीय प्रणाली के लिए बताया गंभीर खतरा

आरबीआई ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी फॉरेन एक्सचेंजेज पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हैं.  जिससे ट्रांजैक्शन के बेनाम रहने को लेकर चिंताएं पैदा होती हैं. बता दें कि आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास पहले भी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं. शक्तिकांत दास ने इसे वित्तीय प्रणाली के लिए यह एक गंभीर खतरा बताया था. जो केंद्रीय बैंकों के काबू में नहीं हैं. इसे भी पढ़े : SBI">https://lagatar.in/sbi-has-changed-the-rules-do-this-work-otherwise-your-transaction-will-stop/">SBI

ने किया नियमों में बदलाव, कर लें ये काम, वरना रुक जायेगा आपका ट्रांजैक्शन

क्रिप्टोकरेंसी बिल फिलहाल नहीं किया गया पेश

मालूम हो कि केंद्र सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी और रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल, 2021  संसद के शीतकालीन सत्र में पेश करने के लिए लिस्ट किया था. इसे बजट सत्र के लिए भी लिस्ट किया गया था. लेकिन बिल को पेश नहीं किया गया. क्योंकि केंद्र सरकार अभी इस पर और काम करना चाहती है. इसे भी पढ़े : राखी">https://lagatar.in/rakhi-sawant-raised-the-veil-from-this-matter-why-does-she-tolerate-her-husbands-insolence/">राखी

सावंत ने किया खुलासा, आखिर क्यों करती हैं अपने पति की बदतमीजी बर्दाशत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही