Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को मिला ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर कार्ड्स 2023 में A+ रैंक

Advertisement
Advertisement
 New Dellhi : ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास को एक बड़े सम्मान से नवाजा है. खबर है कि श्री दास को शनिवार को मोरक्को के माराकेश शहर में ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर कार्ड्स 2023 में A+ रैंक से सम्मानित किया गया है.                                                       ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जान लें कि केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों को यह सम्मान बेहतर परफॉर्मेंस के लिए दिया जाता है. भारतीय रिजर्व बैंक ने एक्स पर यह जानकारी दी है.

A+ ग्रेड का मतलब शानदार परफॉर्मेंस

जानकारी के अनुसार ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन दुनिया के सेंट्रल बैंकर्स की रिपोर्ट (A से लेकर F ग्रेड तक) तैयार करती है. यह ग्रेड एक्सीलेंस परफॉर्मेंस से लेकर असफलता तक दर्शाता है. A+ रैंक मिलने का अर्थ शानदार परफॉर्मेंस के लिए सम्मान दिया जाना है. F ग्रेड असफलता को दर्शाता है. बता दें कि A से लेकर F तक का यह ग्रेड्स महंगाई कंट्रोल करने, अर्थव्यवस्था विकास लक्ष्य, करेंसी स्टेबिलिटी और ब्याज दर मैनेजमेंट के आधार पर दिया जाता है.

तीन बैंकर्स को मिला है A+ ग्रेड

शक्तिकांत दास के अलावा दो अन्य केंद्रीय बैंकर स्विट्जरलैंड के थॉमस जे जॉर्डन और वियतनाम के गुयेन थी होंग को भी ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2023 में A+ ग्रेड मिला है. इस सम्मान की घोषणा सितंबर में की गयी थी.

1994 से जारी किया जा रहा है रिपोर्ट कार्ड

सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड साल 1994 से सालाना आधार पर ग्लोबल फाइनेंस द्वारा जारी किया जाता है. रिपोर्ट द्वारा 101 खास क्षेत्रों और देशों में सेंट्रल बैंक्स के लीडर्स का आकलन किया जाता है. यूरोपीय संघ, पूर्वी कैरेबियाई सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ सेंट्रल अफ्रीकन स्टेट्स और सेंट्रल बैंक ऑफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेट्स जैसी संस्थाएं इसमें शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही