Search

ऐप लोन के माध्यम से हो रही धोखाधड़ी पर RBI ने लगायी लगाम

LagatarDesk: आप कई दिनों से सुन रहे होगें कि ऐप के माध्यम से लोन आसानी से मिल रही है. इसके साथ ही लोन देकर ठगी के कई मामलें भी सामने आ रहे हैं. इस ऐप के माध्यम से बिना किसी प्रूफ के लोन दिया जा रहा है. समय पर पैसा वापस नहीं करने पर ब्लैक मेल भी कर रहे हैं. इसके कारण कई लोगों ने आत्महत्या भी किया है. इसे भी पढ़ें:ओरमांझी">https://lagatar.in/ormanjhi-hatyakand-belal-the-killer-of-sufia-arrested-was-caught-by-the-sikdari-road/17732/">ओरमांझी

हत्याकांड : गिरफ्तार हुआ सूफिया का हत्यारा बेलाल, सिकिदरी रोड़ से पकड़ा गया

वर्किग ग्रुप का किया गया गठन

इसे ध्यान में रखते हुए RBI ने बड़ा कदम उठाया है. RBI ने ऐसे मामलों को देखने के लिए एक वर्किग ग्रुप का गठन  भी कर दिया है. इसे भी पढ़ें:लोहरदगा:">https://lagatar.in/lohardaga-3-people-burnt-into-the-house-ojha-shot/17718/">लोहरदगा:

घर में घुस कर 3 लोगों ने करायी झाड-फूंक, ओझा को मारी गोली

आधार कार्ड की आड़ में की जा रही थी ठगी

दरअसल, पिछले कुछ दिनों में तमाम जगहों से ऐप द्वारा इंस्टेंट लोन में कई फर्जीवाड़े के मामले सामने आये हैं. जिसपर लगाम लगाने की मांग की जा रही थी. कई कंपनियां लोगों को घर बैठे केवल आधार कार्ड और पैन नंबर की मदद से छोटे-छोटे लोन दे रही हैं. इसकी आड़ में ठगी के  मामले भी सामने आ रहे  हैं. इसे भी पढ़ें:किसान">https://lagatar.in/farmers-celebrate-makar-sankranti-as-a-day-of-gratitude-learn-about-its-importance/17724/">किसान

आभार दिवस के रूप में मनाते हैं मकर संक्रांति, जानें इसके महत्व के बारे में

डिजिटल लोन देने की प्रक्रिया पर रखेगी नजर

RBI द्वारा जारी बयान के अनुसार, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप के माध्यम से लोन देने सहित डिजिटल लोन के स्टडी के लिए एक ग्रुप का गठन किया है. आरबीआई ने कहा कि यह ग्रुप लोन देने की प्रक्रिया पर नजर रखेगा. इसके साथ ही इसपर कैसे कंट्रोल करना है, इस पर अपनी राय देगी. इसे भी पढ़ें:लाल">https://lagatar.in/stock-market-opened-on-red-mark-sensex-weak-70-points/17720/">लाल

निशान पर खुले शेयर बाजार, Sensex 70 अंक कमजोर

लोन ऐप को रेगुलेट करेगा वर्किंग ग्रुप

RBI वर्किंग ग्रुप डिजिटल लोन देने वाली कंपनी को सही तरीके से रेगुलेट करेगा. इसके साथ ही इनकी गतिविधियों पर भी नजर रखी जायेगी. RBI ने एक बयान में कहा कि वित्तीय क्षेत्र में डिजिटल लेन-देन में बढ़ोतरी एक बेहतर कदम है. कोरोना के कारण काफी कुछ डिजिटलाइज हो गया है. लेकिन इसके साथ ही इसमें जोखिम भी बहुत है यही कारण है कि वर्किंग ग्रुप ग्राहकों के डेटा को सुरक्षित रखने का भी प्रयास करेगा. इसके साथ ही गोपनीयता और उपभोक्ता सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा. इसे भी पढ़ें:बुरूडीह">https://lagatar.in/story-of-burudih-part-two/17623/">बुरूडीह

की कहानी – पार्ट दो      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//