Search

 
 
 

HDFC Bank-HDFC मर्जर डील से RBI को 'नो ऑब्जेक्शन', CCI, NCLT और अन्य ऑथोरिटी की मुहर लगनी बाकी

 
LagatarDesk : कुछ दिन पहले खबर आयी थी कि एचडीएफसी लिमिटेड का एचडीएफसी बैंक में मर्जर होने वाला है. इस डील को लेकर नया अपडेट सामने आया है. अपडेट यह है कि एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक के विलय की राह आसान हो गयी है. बैंक रेग्युलेटर आरबीआई ने देश की सबसे बड़ी कॉरपोरेट डील पर `नो ऑब्जेक्शन` दे दिया है. इसकी जानकारी एचडीएफसी बैंक ने बीएसई को दी. (पढ़ें, पुलिस">https://lagatar.in/police-did-not-lathicharge-died-due-to-falling-in-the-well-while-escaping/">पुलिस

ने नहीं किया था लाठीचार्ज, भागने के दौरान कुएं में गिरने से हुई थी मौत)

कुछ शर्तों के आधार पर आरबीआई ने दी डील को मंजूरी

बता दें कि एचडीएफसी बैंक ने बीएसई को जानकारी दी कि एचडीएफसी बैंक को रिजर्व बैंक से 04 जुलाई की तारीख वाला एक लेटर मिला है. लेटर के अनुसार, आरबीआई ने डील की स्कीम के लिए नो ऑब्जेक्शन दे दिया है. हालांकि यह लेटर में मेंशन्ड कुछ शर्तों के अधीन होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rent-payers-association-to-file-writ-in-high-court-against-three-fold-increase-in-holding-tax/">जमशेदपुर

: तीन गुना बढ़े होल्डिंग टैक्स के विरोध में रेंट पेयर्स एसोसिएशन हाई कोर्ट में करेगा रिट दायर

बीएसई और एनएसई इस डील को दे चुके हैं मंजूरी

बता दें कि एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक मर्जर डील को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) ने पहले ही मंजूरी दे दी है. हालांकि अभी इस डील को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI), नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) और अन्य संबंधित ऑथोरिटी की मंजूरी लेनी बाकी है. इसके अलावा इस डील को पूरा करने के लिए इस स्कीम में शामिल कंपनियों के शेयरहोल्डर्स (Shareholders) और क्रेडिटर्स (Creditors) की मंजूरी की भी जरूरत पड़ सकती है. इसे भी पढ़ें : Girididh">https://lagatar.in/girididh-firing-and-bomb-blast-in-opencast-mines-of-ccl-area/">Girididh

: सीसीएल क्षेत्र के ओपेनकास्ट माइंस में फायरिंग व बम धमाका

एचडीएफसी बैंक में 100 फीसदी हिस्सेदारी होगी पब्लिक

रिपोर्ट्स की मानें तो वित्त वर्ष 2023-2024 की दूसरी तिमाही तक विलय की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. यह डील करीब 40 बिलियन डॉलर की है. इस लिहाज से यह भारतीय कॉरपोरेट जगत के लिए अब तक की सबसे बड़ी डील होगी. इस डील के होने से सामने आने वाली संयुक्त कंपनी के पास करीब 18 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति का आधार होगा. इस मर्जर के बाद एचडीएफसी का एचडीएफसी बैंक में 41 फीसदी हिस्सा होगा. साथ ही एचडीएफसी बैंक में 100 फीसदी शेयर होल्डिंग पब्लिक होगी. एचडीएफसी के 25 इक्विटी शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 इक्विटी शेयर मिलेंगे. इसे भी पढ़ें : काली">https://lagatar.in/kali-controversy-fir-against-leena-manimekalai-in-delhi-and-up-alleging-hurting-religious-sentiments/">काली

विवाद : लीना मणिमेकलाई के खिलाफ दिल्ली और यूपी में FIR, धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही