Search

 
 
 

AI बेस्ड साइबर खतरों से निपटने को लेकर RBI तैयार, AI कंपनी Anthropic का लेटेस्ट मॉडल Mythos चर्चा में

RBI ने आज शुक्रवार को AI-बेस्ड साइबर खतरों से निपटने को लेकर बैंकों सहित अन्य फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को अलर्ट किया है. दरअसल वर्तमान में दिग्गज AI कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) का लेटेस्ट एआई मॉडल मिथोस (Mythos) चर्चा में है.
 

NewDelhi  :  RBI ने आज शुक्रवार को AI-बेस्ड साइबर खतरों से निपटने को लेकर बैंकों सहित अन्य फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को अलर्ट किया है. दरअसल वर्तमान में दिग्गज AI कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) का लेटेस्ट एआई मॉडल मिथोस (Mythos) चर्चा में है.

 

 

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने आज शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठक के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी.  डिप्टी गवर्नर ने कहा, हमने साइबर खतरों को लेकर जरूरी एडवायजरी जारी कर दी है. कहा कि हम नये और पारंपरिक दोनों तरह के साइबर सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बैंक खातों को सुरक्षित रखने के लिए यह जरूरी है, 
 

 


बताया जाता है कि Mythos एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड साइबर सिक्योरिटी सिस्टम है. इसका निर्माण AI कंपनी एंथ्रोपिक ने किया है. जानकारी के अनुसार यह सिस्टम सॉफ्टवेयर की कमियों और साइबर खतरों का पूर्व से ही पता लगा लेता है, जिससे हैकर्स इसका गलत फायदा न उठा सकें. यह बेहद संवेदनशील तकनीक करार दी जा  रही है.

 

 

एंथ्रोपिक कंपनी ने अप्रैल में ही इसका खुलासा किया था. सूत्रों के अनुसार गलत इस्तेमाल के डर से इसे आम जनता के लिए रिलीज नहीं किया गया है.  डिप्टी गवर्नर का कहना है कि सरकार और फाइनेंशियल सेक्टर के सभी रेगुलेटर्स की सिस्टम पर लगातार नजर बनी हुई है.

 

 

उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म का एक्सेस भारत को कैसे मिलेगा,  इस संबंध में पूरी जानकारी का हमें इंतजार है. इसकी पूरी रूपरेखा साफ होने पर आरबीआई सरकार के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करेगा. तब इसकी जानकारी मार्केट को दी जायेगी

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही