Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखने उतरेगी आरसीबी और आरआर

Ranchi : रविवार को आईपीएल 2023 का डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में खेला जाएगा. वहीं दिन का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने के प्रबल दावेदार हैे. चौथे स्पॉट के लिए बाकी टीमें भिड़ रही हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के क्वॉलिफाई करने की संभावना बेहद कम है, लेकिन वे कुछ टीमों के लिए पार्टी खराब कर सकते हैं. प्लेऑफ में पहुंचने का लगभग स्पष्ट समीकरण इस सप्ताह तक आ जाएगा.

बचे हुए मैचों में जीत दर्ज करनी होगी

आरसीबी और आरआर को प्लेऑफ में पहुंने के लिए अपने बचे हुए मैचों में जीत दर्ज करनी होगी. साथ ही नेट रन रेट का भी खयाल रखना होगा. राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो उसने खेले गए 12 मैचों में 6 में जीत दर्ज की है और 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. आरआर का नेट रन रेट 0.63 है और उसके अभी 12 प्वाइंट है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मुकाबलों में जीत मिली है. 6 मैच गवां चुकी है. आरसीबी के अभी 10 प्वाइंट हैं और रन रेट -0.34 है. आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान के अलावा पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस से भी मैच जीतना होगा. इसे भी पढ़ें – कर्नाटक">https://lagatar.in/on-the-victory-of-karnataka-rahul-gandhi-said-the-market-of-hatred-has-closed-the-shop-of-love-has-opened/">कर्नाटक

की जीत पर बोले राहुल गांधी, नफरत का बाजार बंद हुआ… मोहब्बत की दुकान खुली..
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही