Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RCB के कैप्टन डुप्लेसी पर 12 लाख का जुर्माना, आवेश खान को लगी फटकार

Bangalore : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच सोमवार को मैच था. इस मुकाबले में सुपरजायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 1 विकेट से हरा दिया. जीत के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स के 11वें नंबर के खिलाड़ी आवेश खान ने उत्साह में अपना हेलमेट हवा में उछाला. जिसकी वजह से मैच रेफरी ने उन्हें फटकार लगायी. दूसरी तरफ आईपीएल मैच के दौरान आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी पर लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है. इसकी जानकारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने दी. (पढ़ें, पटरी">https://lagatar.in/life-returned-on-track-the-brightness-of-the-station-increased/">पटरी

पर लौटी जिंदगी, स्टेशन की रौनक बढ़ी)

दोनों प्लेयर पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

आईपीएल के विज्ञप्ति के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पर लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ सोमवार को आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है. कहा गया कि धीमी ओवर गति से जुड़ी आईपीएल की आचार संहिता के तहत टीम का इस सत्र में यह पहला अपराध है. इसलिए कप्तान फाफ डुप्लेसी पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है. वहीं मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज आवेश खान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगायी गयी है. उनको वित्तीय जुर्माना नहीं लगाया गया है.
इसे भी पढ़ें : अडानी">https://lagatar.in/from-where-did-adani-get-20000-crores-accounts-were-given-rahul-was-constantly-attacking/">अडानी

के पास कहां से आये 20,000 करोड़? हिसाब-किताब दे दिया, राहुल अब भी पूछते रहेंगे क्या?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही