Search

 
 
 

सात्विक मेमोरियल ए डिवीजन में आरसीएफसी और लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन में अरुणोदय क्रिकेट अकादमी बनी चैंपियन

 
Ranchi : सात्विक मेमोरियल ए डिवीजन और लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट के फाइनल मुकाबले आज रविवार को रांची में खेले गये. ए डिवीजन में आरसीएफसी और बी डिवीजन में अरुणोदय क्रिकेट अकादमी चैंपियन बनी. सात्विक मेमोरियल ए डिवीजन क्रिकेट का फाइनल पावर क्लब और आरसीएफसी के बीच गोल चक्कर मैदान धुर्वा में खेला गया, जिसमें आरसीएफसी की टीम 6 विकेट से विजयी रही. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पावर क्लब कि पूरी टीम 155 रनों पर ढेर हो गई.      ">https://lagatar.in/jharkhand-news/">

 झारखंड की  खबरों के लिए यहां क्लिक करें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/RUNNER-U-P-A-DIVISON.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पावर क्लब कीओर से अभिनव कुमार सिंह ने 50 और स्वराज ने 33 रनों की पारी खेली. आरसीएफसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए चंदन शर्मा ने 4 और कुंदन सिंह ने 3 विकेट झटके. दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीएफसी की टीम ने 31.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाकर जीत हासिल की. आरसीएफसी के चंदन शर्मा ने 39, अरुण शुक्ला ने 34 और सुमित सिंह ने 23 रन बनाये. पावर क्लब की ओर से दत्ता आकाश ने 2 विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आरसीएफसी के चंदन शर्मा को मिला.

अरुणोदय की टीम ने 96 रनों से जीत हासिल  की

दूसरा फाइनल लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट का अरुणोदय क्रिकेट अकादमी और गैलेक्सी सी सी ए के बीच धुर्वा के नेहरू स्टेडियम में खेला गया. जिसमें अरुणोदय की टीम ने 96 रनों से जीत हासिल कर टूर्नामेंट को जीत लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुणोदय की टीम ने कप्तान सरवन कुमार के 102 रनों की मदद से निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 235 रनों का स्कोर खड़ा किया. सरवन का साथ राजा कुमार ने 60 रन बनाकर दिया. गैलेक्सी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन ने 2 विकेट लिये. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी गैलेक्सी की टीम 139 रनों पर ढेर हो गई. अरुणोदय की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए राजा ने 4, सरवन और शिवम ने 2-2 विकेट लिए. वहीं गैलेक्सी की ओर से अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 33 रन बनाये. अरुणोदय के राजा कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही