Search

 
 
 

आरसीएल ने मजदूरी गबन करने के आरोप में भेजा नोटिस

 
मामला चावल अनुसंधान केंद्र श्रमिक सहयोग समिति मासीपीढ़ी हजारीबाग का पूर्व अध्यक्ष और सचिव पर है 63.55 लाख रुपए वित्तीय अनियमितता का आरोप, आदेश के बाद भी दर्ज नहीं की गई है प्राथमिकी Hazaribagh : क्षेत्रीय श्रम आयुक्त केंद्रीय (आरसीएल) धनबाद ने मजदूरी गबन के मामले में रिकॉर्ड के साथ आरोपियों को पांच मई को सशरीर उपस्थित होने का नोटिस भेजा है. दरअसल विगत दिनों से चावल अनुसंधान केंद्र श्रमिक सहयोग समिति मासीपीढ़ी हजारीबाग में वर्ष 2016 से 2021 यानी पांच वर्षों में समिति की पूर्व अध्यक्ष पार्वती देवी पति : परविल राम एवं पूर्व सचिव मो. रियाज खान पिता : सादिक खान पर गबन और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा. जांचोपरांत घपले की पुष्टि होने पर 12 अप्रैल को नोटिस भेजकर पांच मई को मजदूरी भुगतान नहीं करने संबंधी जानकारी मांगी गई है. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/bakoria-case-cbi-submits-closure-report-to-court-relatives-of-deceased-said-will-fight-till-supreme-court/">बड़ी

खबर : बकोरिया कांड- सीबीआई ने कोर्ट को सौंपी क्लोजर रिपोर्ट, मृतक के परिजन बोले-सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई
दरअसल वर्ष 2016 से 2021 तक समिति में 63 लाख 55 हजार 012 रुपए के निकासी में वित्तीय अनियमितता और मजदूरी गबन का ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है. इस पर को-ऑपरेटिव कार्यालय हजारीबाग के जिला सहकारिता पदाधिकारी ने भी पार्वती देवी पूर्व अध्यक्ष एवं मो. रियाज खान पूर्व सचिव दोनों को जवाबदेह बताते हुए उन पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया था. लेकिन अब तक दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. इधर करीब 30 मजदूरों का भुगतान बकाया है. भुगतान के लिए मजदूर लगातार आंदोलन करते रहे हैं. ऑडिट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि जो समिति में सदस्य नहीं भी हैं, उनमें भी राशि की बंदरबांट की गई है. पूर्व में भी मो. रियाज पर लेबर कमिश्नर के माध्यम से मुफस्सिल थाने में कांड संख्या-165/18 के तहत गबन का मामला दर्ज कराया गया था. उस वक्त भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई, जिसका नतीजा गबन की पुनरावृत्ति के रूप में सामने आयी. जांच रिपोर्ट के आलोक में डीसी ने भी पूर्व अध्यक्ष और सचिव पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया था, लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पायी. इसे भी पढ़ें : Exclusive">https://lagatar.in/exclusive-land-scam-ed-will-find-out-who-all-benefited-from-the-racket-which-government-employees-and-white-collars-are-involved/">Exclusive

– लैंड स्कैम : ईडी पता लगायेगा रैकेट से किस- किस को फायदा हुआ, कौन सरकारी कर्मचारी और सफेदपोश शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही