Search

 
 
 

पलामू: केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिले आरसीयू के कुलाधिपति

 
Medininagar: भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह आरसीयू (रामचंद्र चंद्रवंशी यूनिवर्सिटी) के कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की. कुलाधिपति ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को विश्रामपुर आने का निमंत्रण भी दिया. बता दें कि कि भाजपा नेता सह आरसीयू के कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं. दिल्ली प्रवास के दौरान ही वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात किये और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया व मंत्री बनने पर बधाई दी. ईश्वर सागर ने मंत्री प्रधान से शिक्षा से जुड़ी कई मुद्दों पर चर्चा की. धर्मेंद्र प्रधान ने भी चंद्रवंशी के बातों से काफी खुश दिखे तथा उनका निमंत्रण स्वीकार करते हुए विश्रामपुर आने का भरोसा दिलाया.
इसे भी पढ़ें - गोपालगंज:">https://lagatar.in/fight-between-two-parties-woman-dies/">गोपालगंज:

दो पक्षों में मारपीट, महिला की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही