Search

 
 
 

RDBA भवन बना चोरों का सॉफ्ट टारगेट, गायब हो रहे हेलमेट समेत अन्‍य सामान

 
Ranchi : रांची जिला बार एसोसिएशन भवन (आरडीबीए) इन दिनों चोरों के निशाने पर है. आये दिन वहां आने वाले लोगों के सामान गायब हो रहे हैं. खासकर हेलमेट की चोरी खूब हो रही है. अधिवक्ता विक्रांत कुमार ने रांची जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए) के सचिव को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है. अपने पत्र के माध्यम से विक्रांत कुमार ने सचिव को अपने हेलमेट चोरी की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हेलमेट टेबल पर छोड़कर गया था, मगर जब सामान्य अदालत से लौटा तो गायब पाया. कई वकीलों ने कहा कि यहां हर तर‍ह के अपराध करने वाले लोग न्यायिक प्रक्रिया के लिए आते हैं. निगरानी की कोई व्यवस्‍था नहीं है. कैंपस से बाइक और हेलमेट गायब हो जाते हैं. विक्रांत कुमार के आवेदन को आरडीबीए के महासचिव संजय विद्रोही से स्‍वीकार कर लिया है. उन्‍होंने कहा कि कोर्ट परिसर की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी बढ़ायी जायेगी. आरडीबीए भवन और उसके आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है. बहुत जल्द इसपर काम शुरू होने की उम्मीद है. उन्‍होंने कहा कि आरडीबीए से 19 लाख रुपये की चोरी का एक मामला कोतवाली थाने में दर्ज है. सीसीटीवी नहीं होने की वजह से जांच में देरी हो रही है. इसे भी पढ़ें : एकनाथ">https://lagatar.in/eknath-shinde-factions-attempt-to-capture-the-shivsena-sent-a-letter-signed-by-34-mlas-to-the-governor-seven-mlas-reached-guwahati/">एकनाथ

शिंदे गुट की शिवसेना पर कब्जा करने की कवायद, 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र गवर्नर को भेजा, और सात विधायक गुवाहाटी पहुंचे

36 सीसीटीवी कैमरे लगे थे, अब नहीं करता काम

पहले कोर्ट परिसर में इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के लिए 36 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. लेकिन मेंटेनेंस के अभाव में सभी खराब पड़े हैं. डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी गायब है. जल्‍द ही इसे ठीक कराया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जल्‍द">https://lagatar.in/jhiris-appearance-will-change-soon-biogas-will-be-made-from-waste-cm-had-said-this/">जल्‍द

बदलेगी झिरी की सूरत, कचड़ा से बनेगा बायोगैस, सीएम हेमंत सोरेन ने कही बड़ी बात…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही