Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RDBA चुनाव खत्म, 1824 वोटरों ने किया मतदान, सीसीटीवी की निगरानी में होगी काउंटिंग

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची जिला बार एसोसिएशन-RDBA का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका है. चुनाव संपन्न होने के साथ ही सभी प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद हो चुकी है. 2152 में से कुल 1824 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस वर्ष जिला बार चुनाव में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है. चुनाव के अंतिम समय तक लॉबिंग और वोटरों को रिझाने का सिलसिला चलता रहा. अब सभी मतदाताओं और प्रत्याशियों को मत पेटी खुलने और मतों की गिनती होने का इंतजार है. सुबह 10 बजे से ही अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए लाइन में खड़े रहे. पूरे चुनाव की प्रक्रिया को सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न कराया गया है और मतों की गिनती भी सीसीटीवी के साए में ही होगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/RDBA11.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

73 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

वर्ष 2021- 2023 की RDBA कार्यकारिणी के लिए मतदाताओं ने काफी बढ़-चढ़कर एवं उत्साह से मतदान किया है. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महासचिव और कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर कुल 73 प्रत्याशी मैदान में है जिनकी किस्मत अब मतपेटी में कैद हो गई है. इस वर्ष के चुनाव में महिला प्रत्याशियों पर युवा प्रत्याशियों ने भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाई है. जानकार बताते हैं कि इस बार वोटरों ने एग्रेसिव वोटिंग की है अब यह देखना काफी महत्वपूर्ण है कि इस एग्रेसिव वोटिंग का किसे फायदा होता है और किसे नुकसान. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही