Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप बनाने के विरोध में बुलाये गये बंद के कारण रांची सिविल कोर्ट के कई अधिवक्ता और उनके मुवक्किल अदालत तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. ऐसे में रांची जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए) ने रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त से यह आग्रह किया है कि अगर कोई अधिवक्ता किसी मामले में पक्ष नहीं रख पा रहा है तो 22 मार्च को सूचीबद्ध मामलों में किसी भी तरह का विपरीत आदेश पारित न किया जाये. रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से यह पत्र जारी किया गया है.
RDBA का आग्रह, आज प्रतिकूल आदेश न पारित करें न्यायालय
Last Updated: Mar 22, 2025 12:00 AM (IST)