Search

 
 
 

आरडीसीए वीमेंस प्रीमियर लीग : ईशा के ऑलराउंड प्रदर्शन से आरडीसीए रेड ने आरडीसीए ब्लू को हराया

 
Ranchi : आरडीसीए वीमेंस प्रीमियर लीग में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में ईशा के ऑलराउंड प्रदर्शन से आडीसीए रेड ने आरडीसीए ब्लू को हरा दिया. जेके प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में आरडीसीए रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए. टीम के लिए ईशा केशरी ने सर्वाधिक 86 और अमीशा ने 35 रन बनाए. वहीं विपक्षी टीम की मनीषा और शानवी ने एक-एक विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरडीसीए ब्लू की टीम ईशा की शानदार गेंदबाजी के सामने 113 रन पर ढेर हो गयी. ईशा ने अपनी टीम के लिए 21 रन देकर चार विकेट चटकाए. वहीं आरडीसीए ब्लू की ओर ने गुरलीन ने अकेले पारी को संभालते हुए 54 रन की जिम्मेदारी भरी पारी खेली.  ईशा को उसके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें- ">https://lagatar.in/asian-wrestling-championship-17-players-from-jharkhand-will-show-their-strength/">

 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप : झारखंड के 17 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही